बाबाजी की यात्रा

अनलॉकडाउन चल रहा है, पर लॉकडाउन जैसा ही है.. थोड़ी बहुत छूट मिली है, अत्यावश्यक वस्तुओं और सेवाओं के लिए.. धीरे धीरे ही सही जीवन पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है.. इन सब परिस्थितियों में कुछ किया तो नहीं जा सकता.. हाँ, मगर आप याद कर सकते हैं, उन बातों को जिसे आपने लॉकडाउन के पहले बिताया था.. ख़ासकर वो बातें जो आपने किसी नुक्क्ड़ पर दोस्तों के साथ चाय पीते पीते की होंगी.. याद करके देखिएगा.. उभर आएगी एक अलग ही मुस्कान चेहरे पर.. ऐसी ही एक बात.. याद आ गई मुझे।

हमारे एक मित्र हैं ज्ञानचंद चतुर्वेदी.. पेशे से व्यवसायी हैं, एक प्रतिष्ठित कंपनी के डिस्ट्रिब्यूटर हैं, मिट्टी से जुड़े और एकदम मज़ाकिया इंसान वैसे नाम का पूरा असर है उन पर, दुनिया का ऐसा कोई प्रश्न नहीं जिसका उत्तर उनके पास ना हो.. एक दिन मैंने उनसे पूछ लिया.. दुनिया गोल है तो दुनिया का सेंटर पॉइंट कहाँ पर है.. उन्होंने झट से.. बगल से.. एक लकड़ी उठाई और ज़मीन पर खड़ी कर दी और कहा.. यही दुनिया का सेंटर पॉइंट है.. चाहो तो माप लो.. और मुस्कुराने लगे.. मैं भी हँस दिया.. वैसे पिता द्वारा दिए नाम का वह पूरी ज़िम्मेदारी से निर्वहन करते आ रहे हैं, ऊपर से नाम के आगे चुतर्वेदी भी लगा है.. एक तो वह ऐसे ही ज्ञानी और चारों वेदों का ज्ञान तो वह जन्म के साथ ही लाये थे, इस हिसाब से मैंने उन्हें ज्ञानचंद चतुर्वेदी “महाज्ञानी” की उपाधि से नवाज़ दिया और अब उन्हें प्रेम से “बाबाजी” कहकर बुलाता हूँ।

एक शाम.. उनकी दुकान की तरफ़ से गुज़र रहा था सोचा हाल-चाल लेता चलूँ.. पूछने पर पता चला.. बाबाजी विदेश यात्रा पर गये हैं, इस साल कुछ ज़्यादा ही बिक्री कर दी थी तो कंपनी की “मुफ़्त बैंगकॉक यात्रा” वाली स्कीम में क्वालीफाई कर लिए थे और कल रात को ही रवाना हो गए, अब चार दिन बाद लौटने वाले हैं।

यह सुनकर, अच्छा तो लगा था कि बाबाजी बैंगकॉक गये हैं और साथ में उत्सुकता भी थी कि बाबाजी जब लौटेंगे तब कितना ज्ञान वहाँ से बटोर लायेंगे और बाँटेंगे हमारे बीच..जैसे तैसे दिन बीता और वो दिन आ गया जिसका मैं बड़ी बेसब्री से इन्तज़ार कर रहा था, दोपहर का वक़्त था लगभग तीन बज रहे थे, मैंने मोबाइल लिया और मिला दिया नंबर बाबाजी का..उधर से आवाज़ आई.. बोलिए बाबूसाहब..!

मैं: नमस्कार बाबाजी !

बाबाजी (मुस्कुराते हुए): जिअत रहा, जिअत रहा.. खूब चभक के पिअत रहा..!

मैं: अरे..! बाबाजी, सुना बैंगकॉक गए थे.. ख़ूब मज़े किये होंगे वहाँ.. है ना.. कुछ लाये हैं हमारे लिए भी.. या फिर.. अइसहीं खाली हाथ झुलाये चले आये।

बाबाजी: सही सुना है बिल्कुल.. गया तो था.. पर अभी थोड़ा व्यस्त हूँ.. हफ़्ते भर बाद तो आज दुकान आया हूँ.. ऐसा करो.. शाम को साढ़े सात बजे… नुक्कड़ पर यादवजी की चाय की दुकान पर मिलो.. वहीं बात की जाएगी.. फुरसत में.. एकदम बीधिवत.. वैसे भी.. कुछ बातें ऐसी होती हैं जो फ़ोन पे शोभा नहीं देतीं.. समझे बाबूसाहब..!

मैं: बिल्कुल.. बिल्कुल.. ठीक है.. फिर यादवजी के यहाँ ही मुलाकात होगी साढ़े सात बजे.. रखता हूँ.. नमस्कार.!

फोन रखते ही मैंने घड़ी की तरफ देखा..बस साढ़े चार घण्टे और बचे थे मुलाकात के लिए.. मैंने भी सोचा अपने सारे काम फटाफट निपटा लूँ और समय से पहुँच जाऊँ यादवजी के यहाँ.. लगभग तीन घण्टे के भीतर मैं अपना काम ख़त्म कर निकल पड़ा ऑफिस से.. ठीक सात बजे पहुँच गया मैं यादवजी के यहॉं।

यादवजी की चाय की दुकान की दो बड़ी ख़ासियत है, पहली तो उनके यहाँ पाँच क़िस्म की चाय मिलती है.. बिना दुध की नींबू वाली मसाला चाय, सादी चाय, स्पेशल चाय, महाराजा चाय और सुंदरी चाय और दूसरी ख़ासियत, बम्बई जैसे शहर में इतनी बड़ी चाय की दुकान का होना और दुकान के बाहर कम से कम पचास लोंगों के बैठने की जगह, यही अपने आप में सबसे बड़ी उपलब्धि है.. इसलिए सुबह साढ़े पाँच बजे से रात के ग्यारह बजे तक यहाँ लोगों का जमावड़ा बना ही रहता है, मैंने भी धीरे से एक कुर्सी खींची और एक कुर्सी सामने रख कर अपना बैग उस पर रख दिया और बाबाजी का इन्तज़ार करने लगा, मन में उत्सुकता बढ़ती ही जा रही थी.. और बार-बार नज़र घड़ी की ओर चली जाती, कि कब साढ़े सात बजेंगे..तभी अचानक बुलेट की आवाज़ कानों में पड़ी.. नज़र घुमाकर देखा तो बाबाजी अपनी बुलेट पर डुगडुगाते चले आ रहे हैं।

गाड़ी खड़ी कर, मुस्कुराते हुए वह मेरे पास आए और आते ही गले लगा लिया.. और पूछा, कैसे हो बाबूसाहब.?
मैंने कहा.. बढ़ियाँ.. आप कैसे हैं.. जवाब आया.. एकदम मज़े में.. और मैंने सामने रखी कुर्सी को उनकी तरफ़ सरका दिया.. और छोटू को आवाज़ लगाई… छोटू.. दो..निम्बू मसाला चाय.. तभी बाबाजी मुझे रोकते हुए बोले.. नहीं छोटू.. मसाला नहीं.. दो.. सुंदरी ले आना आज.. आज सुंदरी पीने का मन है.. मैंने कहा ठीक है.. आज सुंदरी ही पी लेते हैं, वैसे भी.. आज की शाम आपके नाम है.. हम तो आज सिर्फ़ सुनने ही आये हैं.. बोलना तो सब कुछ आपको ही है.. और बताइए.. कैसा रहा बैंगकॉक..? बताया भी नहीं आपने और चुपचाप ही चले गए, अगर उस दिन आपके दुकान ना गया होता तो शायद ही मुझे पता चल पाता कि आप कहीं गए भी हैं।

बाबाजी: अरे.. नहीं.. नहीं.. ऐसा नहीं है, बता नहीं पाया उसके पीछे का कारण दूसरा है और अगर बता के नहीं जाते तो आने के बाद बता देते, सब कुछ इतना अचानक हुआ कि किसी को बताने का मौका ही नहीं मिला, बस.. जाने के दो दिन पहले ही फ़ोन आया था कि आप क्वालीफाई कर गए हैं, तैयारी कर लीजिए.. तैयारी करने में ही दिन निकल गए, एक तो पहली बार देश के बाहर कहीं जा रहा था मेरे अलावा और ग्यारह लोग थे, मैंने तो पहली बार क्वालीफाई किया था बाक़ी तो सब दिग्गज़-दिग्गज़ लोग थे जो हर साल कहीं ना कहीं, किसी ना किसी जगह कंपनी के खर्चे पर जलसा कर आते थे। मैं भी थोड़ा उत्साहित था कि घूमने के साथ साथ कुछ नये लोगों से मुलाकात भी हो जायेगी और दोस्ती भी, जिससे कुछ ना कुछ फ़ायदा ज़रूर मिलेगा, इसलिए सोचा घूम आते हैं।

और, उतने में ही छोटू आ गया..सेठ, ये लीजिए आप लोगों की चाय..मैंने छोटू के हाथ से दोनों ग्लास लेकर, एक ग्लास बाबाजी की तरफ़ बढ़ाकर कहा..लीजिए चाय लीजिए.. फिर चाय की चुस्की लेते हुए मैंने पूछा.. यात्रा का अनुभव कैसा रहा..?

बाबाजी: एकदम जबर.. क्या अनुभव था कमाल का और शायद ही मुझे ऐसा अनुभव कहीं और मिल पाता.. आज भले ही इस वक़्त तुम्हारे साथ यहाँ हूँ मैं.. पर मेरा मन अभी वहीं भटक रहा है.. मन नहीं कर रहा था वापस आने का.. एकदम गज़ब की जगह है यार..! मैं तो कहता हूँ हर इंसान को अपने जीवन में एक बार बैंगकॉक जरूर जाना चाहिए, बल्कि अगर मेरा सुझाव मानो तो हम लोग जो साल में एक बार पिकनिक का आयोजन करते हैं ना, वो यहाँ-वहाँ जाने से बेहतर होगा की बैंगकॉक ही जाया जाए.. ज़्यादा महँगा भी नहीं है, बल्कि उतने ही खर्चे में सब हो जाएगा।

मैं: क्या बात कर रहें हैं.. बाबाजी… मतलब इतनी मोहब्बत हो गई आपको बैंगकॉक से.. आप तो पूरा बदल कर आये हैं अपने आपको.. एकदम बाबाजी से नये बाबाजी बन गये हैं.. कुछ तस्वीरें खींचे हों तो दिखाइए।

बाबाजी: अरे बाबूसाहब.! तस्वीर तो दिखायेंगे ही, तुम्हें दिखाने के लिए ही तो खींची है, भेज दूँगा तुम्हें व्हाट्सएप्प पर आराम से देख लेना, अभी तो प्रयत्क्ष तुम्हारे सामने ही खड़ा हूँ अपने मुखार बिंदु से पूरी यात्रा करवाता हूँ तुम्हें..(इतना कहकर बाबाजी ज़ोर से हँस पड़े)

सुनो.. यहाँ से रात की फ्लाइट ली थी, तक़रीबन सुबह साढ़े छ: बजे के आस पास लैंड हुए बैंगकॉक.. एयरपोर्ट के बाहर ही कंपनी ने एक वॉल्वो बस का इन्तज़ाम कर रखा था.. फिर हम सब लोग उस बस में बैठकर वहाँ से सीधा रवाना हुए पटाया की तरफ़, तक़रीबन डेढ़ सौ किलोमीटर का सफ़र था..पटाया पहुँचने पर बस एक होटल पर रूकी.. होटल ए-वन.. हमारी मंज़िल आ गई थी.. कंपनी की तरफ़ से मिस्टर एंथोनी जो पटाया में ही रहते थे.. उन्होंने ही पूरे कार्यक्रम की देख रेख कर रखी थी.. सभी को अपने-अपने कमरे की चाभी दे दी गई और फ्रेश होकर मिलने के लिए कहा गया, फिर घण्टे भर बाद सभी लोग तैयार होकर ब्रेकफास्ट टेबल पर मिले.. नाश्ता करते करते पूरे तीन दिन का विवरण एंथोनी ने हम सभी को दे दिया, हमें दो दिन पटाया और आख़िरी का दिन बैंगकॉक में घूमना था.. जिसमें पटाया में दिनभर कुछ साइटसीइंग और वाटर एडवेंचर करना था और शाम को वाकिंग स्ट्रीट घूमना था, मेरे लिए तो सब कुछ नया था पर मैंने यह गौर किया कि जब एंथोनी ने वाकिंग स्ट्रीट का नाम लिया था तो बाक़ियों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान आ गई थी।

मैं: फिर..

बाबाजी: फिर क्या, इतना कहकर एंथोनी चला गया यह कहकर की एक घण्टे बाद हमें निकलना है। वहाँ टेबल पर बैठे-बैठे हम सब लोगों ने एक दूसरे का परिचय दिया, तक़रीबन तक़रीबन सभी लोग एक ही उम्र के थे, थोड़ी ही देर में सब आपस में यूँ घुल मिल गए जैसे मानो बरसों का रिश्ता रहा हो, पर इतनी जल्दी यूँ किसी से घुल मिल जाना मेरी समझ के परे था.. पर सब घुल गए तो मैं क्यों पीछे हटता.. उन सब में मेरी सबसे अच्छी दोस्ती नितिन से हुई.. वह पाँचवीं बार आया था.. वहाँ के हर गली मोहल्ले से बिल्कुल अच्छी तरह वाकिफ़ था।

घण्टा भर बीत चुका था, एंथोनी वापस आ गया और हम निकल पड़े साइटसीइंग के लिए.. उसी दरम्यान मैंने नितिन को पूछ लिया.. यार..नितिन.. एक बात बताओ.. ये वाकिंग स्ट्रीट का नाम लेते ही सबकी आँखों मे गुलाब क्यों खिल जाता है ? नितिन ने मुस्कुराते हुए शायराना अंदाज़ में कहा…

“जब शराब-ओ-शबाब मिल जाता है
तब आँखों में गुलाब खिल जाता है”

मैं समझ गया कि आज की शाम रंगीन होने वाली है, साइटसीइंग के बाद हम फिर से होटल आ गए.. शाम हो गई और हम सब निकल पड़े वाकिंग स्ट्रीट के लिए.. सभी का बर्ताव कुछ बदला बदला सा लग रहा था सब के सब छत्तीस के उम्र में छब्बीस सा व्यवहार कर रहे थे.. एक अलग ही ख़ुशी थी सबके चेहरे पर.. फिर कुछ ही देर में हम सब के सब पहुँच गए वाकिंग स्ट्रीट।

मैं: फिर..

बाबाजी: फिर… मैं तो वहाँ का नज़ारा देखकर ही चकरा गया बाबूसाहब.. वह एक अलग ही दुनिया है.. एक अलग ही रंगीनियत.. लाल और नीली चमचमाती रोशनी.. हर तरफ हसीन चेहरे.. हुस्न का बाज़ार लगा था.. ऐसी गज़ब-गज़ब की देखते ही पंखा पकड़ लोगे.. जितना सुना था उससे कहीं ज़्यादा ही रंगीन था सब कुछ मेरे लिए.. ज़ोर-ज़ोर से बजते हुए हॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी फ़िल्मों के गाने.. “तू लगावे लू जब लिपिस्टिक, हीलेला सारा डिस्ट्रिक… थाईलैंड में यह गाना सुनकर तो मैं भी हिल गया.. मन ही मन मुस्काया यह सोचकर की पवन सिंह ने यहाँ भी धमाल मचाया हुआ है.. सब कुछ था वहाँ खाने को और पीने को.. व्हिस्की.. बियर.. वोडका.. रम और भी बहुत कुछ.. पर एक बात जो सबसे अच्छी लगी वो ये थी.. कि सभी मस्त थे अपनी मस्ती में, किसी को किसी से कुछ लेना देना नहीं था.. जो ख़रीददार थे वो ख़रीद कर मस्त थे, जो बेचनेवाले थे वो बेचकर मस्त थे और कुछ मेरे जैसे तमाशबीन थे जो यह सब तमाशा देखकर मस्त थे पर सब के सब थे मस्ती में यहाँ.. तभी अचानक मैंने पीछे मुड़कर देखा.. सब के सब लापता सिवाय नितिन के.. मैंने नितिन से पूछा.. अरे.! कहाँ गए सब के सब.. नितिन ने फिर उसी शायराना अंदाज़ में कहा..

व्यर्थ की चिंता छोड़ो तुम सब मिल ही जायेंगे
कुछ देर में तेरी आँखों में गुल खिल ही जायेंगे
अब कह दो तुम्हारी नज़रों को ढूँढ़ना बन्द करें
रात बीतने दो फिर होंठ तेरे भी सिल ही जायेंगे

इतना कहकर उसने मेरा हाथ पकड़ा और खींचता हुआ एक पब में लेकर चला गया.. डी.जे. वाले बाबू के गानों के शोर के बीच, हम जाकर एक टेबल पर बैठ गये।
क्या लेंगे.. व्हिस्की या बियर?
मैंने पूछा, तुम..?
उसने कहा, मैं तो व्हिस्की लूँगा और मैंने कहा, मैं बियर..
नितिन ने व्हिस्की और बियर के साथ-साथ कुछ स्टार्टर भी आर्डर कर दिया.. तक़रीबन तीन घण्टे हमने वहीं बिताए, रात के दस बज रहे थे.. अचानक नितिन ने मुझसे पूछा.. फिर चला जाये फूल खिलाने..
मैंने कहा.. मैं कुछ समझा नहीं.. क्या कहना चाहते हो?

नितिन: इतने भी भोले मत बनो.. जितने दिखते हो.. मुझे पता है तुमको सब समझ आ रहा है… मैं इन ख़ूबसूरत तितलियों की बात कर रहा हूँ.. जो अभी यहाँ उड़ रहीं हैं.. ले चलते हैं इन्हें अपने साथ बग़ीचा दिखाने.. वरना सुबह सब पूछेंगे होटल पर..की रात कैसी गुज़री.. तब क्या जवाब दोगे.. जल्दी बताओ.. वरना मैंने तो अपने लिये पसंद कर ली है इनमें से एक तितली.. थोड़ी देर में उड़ जाऊँगा उसके साथ मैं..फिर कुछ मत कहना बाद में.. सोच लो अभी भी वक़्त है.. क्या पता फिर मौका मिले ना मिले.. और ज़िंदगी भर इस बात और मौके का अफ़सोस हो तुम्हें।

नशे में आदमी बहकता है.. सुना था, पर आप जब ख़ुद नशे में होते हो.. तो.. ना कहावतें याद आती हैं.. ना ही कुछ और.. और ऐसे दोस्तों का साथ हो तो न चाहते हुए भी आपको बहका ही देते हैं.. मैं सोच में पड़ गया था कि क्या करूँ.. तभी मुझे मेरे दादाजी की एक बात याद आ गई जो वह अक्सर कहा करते थे..”मर जाइ जिउ, त के खाई घिउ..!” बस इस लाइन ने ही मुझे प्रेरित किया और मैंने नितिन से कहा.. नितिन भाई.. आज मुझे भी उड़ना है इन तितलियों संग.. डूबना है गुलाब की गहराइयों में.. मुझे भी तो जवाब देना है सुबह.. की रात कैसी गुज़री है।

ये हुई ना मर्दों वाली बात.. ऐसा कहते हुए नितिन ने ज़ोर से मेरी पीठ पर हाथ मारा.. आज तो तुम जन्नत की सैर करने वाले हो.. ज़िंदगी भर नहीं भूल पाओगे आज की रात.. फिर नितिन वहाँ से उठा और सामने खड़ी लड़कियों से बात करने चला गया।

मैं: बाबाजी.. एक मिनट… अरे छोटू ! दो सुंदरी और लाना.. पियेंगे ना..?

बाबाजी: हाँ.. हाँ.. क्यों नहीं.. चाय के लिए कभी पूछा मत करो.. बस मँगा दिया करो..

मैं: फिर.. आगे क्या हुआ..?

बाबाजी: और फिर.. हमारी गाड़ी एक होटल पर रुकी.. होटल हिल्टन.. नितिन ने फ़ोन पर ही कमरे बुक करवा लिए थे.. रिसेप्शन काउंटर से चाभी लेकर उसने मुझे मेरे कमरे की चाभी दे दी.. और वह अपनी वाली के साथ अपने कमरे में चला गया..और जाते जाते मुस्कुराकर बोला..बेस्ट ऑफ लक.. मैं भी मुस्कुराया.. और चुपचाप अपने कमरे की तरफ बढ़ने लगा.. उसने भी मेरा हाथ पकड़ लिया और मेरे साथ चलने लगी.. एक करंट सा लगा मुझे.. सब कुछ ऐसा था मानो ख़्वाब देख रहा हूँ मैं.. उसका नाम तक नहीं जानता था.. कितना अजीब है ना.. जिसका नाम तक नहीं जानता उसका हाथ पकड़ उसके साथ रात गुज़ारने जा रहा था मैं.. बेहद खूबसूरत थी वो.. एकदम दूध सी सफ़ेद.. एक अलग ही महक थी उसकी.. मैंने कमरे का दरवाज़ा खोला और हम अंदर आ गये.. अंदर आते ही उसने दरवाज़ा बन्द कर दिया।

मैं: फिर…

बाबाजी: मैं सामने रखी कुर्सी पर बैठ गया और वह पलंग पर बैठ गई.. मैंने उससे उसका नाम पूछा.. मुस्कुराते हुए उसने अपने पर्स से पहचान पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाया मुझे.. जिस पर एचआईव्ही टेस्ट की जानकारी..जो कि निगेटिव्ह थी और उसका नाम बोल्ड अक्षरों में लिखा था..”एलिना” (Alina).. पूरे पाँच घण्टे बिताने वाली थी मेरे साथ.. मैं थोड़ा सहमा जरूर था पर अंदर से उत्साहित बहुत था..उसने मुझे इशारे से अपने पास बुलाया और मैं उठकर उसके पास जाकर बैठ गया..उसने अपना एक हाथ मेरी जाँघ पर रख दिया और धीरे से मुझे सहलाने लगी.. फिर मैं भी ख़ुद को रोक न पाया.. उसे पकड़ कर लेट गया पलंग पर.. थोड़ी ही देर में उसने मेरे सारे कपड़े निकाल दिये.. और इस क़दर मुझे चूमने लगी कि क्या बताऊँ बाबूसाहब..! मेरे पास शब्द ही नहीं हैं.. पर यहीं एक दिक्कत आ गई।

मैं: कैसी दिक्कत..? बाबाजी..

बाबाजी: अरे.! मैं मन ही मन संभोग करने के लिए इतना उत्साहित हो चुका था कि कुछ करने से पहले ही उसकी इस प्रेमक्रीड़ा ने मुझे बाद में मिलने वाले चरम सुख का आनंद पहले ही करा दिया.. स्थिर हो चुका था मैं और शांत भी.. उससे तो दूर.. ख़ुद से भी नज़रें नहीं मिला पा रहा था.. क्या सोचा था और क्या हो गया.. उस वक़्त समझ आया कि हद से ज़्यादा उत्साह भी किसी काम के लिए ठीक नहीं होता।

तभी एलिना ने मुझसे कहा Don’t worry, this usually happens in excitement.
Do one thing keep calm and relax.
I will ready you up for the next round. If you are not able to get satisfied with me I will return your money back.

मैं: क्या बात है.. एकदम गज़ब.. मनी बॅक गारन्टी.. फिर आगे..

बाबाजी: फिर उसने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे बाथटब में ले गई, वहाँ उसने मुझे नहलाया और मेरा मसाज किया.. एकदम गज़ब का मसाज था वो.. शायद ही अपने जीवन में दोबारा उस मसाज का अनुभव कर पाऊँगा.. कुछ मानो या ना मानो बाबूसाहब.. पर यह बात तो तुम्हें माननी पड़ेगी.. गज़ब का हुनर होता है उनके पास.. शरीर में कौन सी नसें कहाँ होती है.. सब पता होता है उन्हें और किस नस को दबाने से कौन सा हिस्सा एक्टिव होता है.. आधे ही घण्टे में उसने मुझे फिर उत्साह से भर दिया.. और फिर गुलाब की गहराइयों में डूबने का सिलसिला रातभर चलता रहा।

दूसरे दिन सुबह जब हम सब लोग ब्रेकफास्ट टेबल पर मिले.. तो ऐसा लगा जैसे सब के सब वर्ल्ड कप जीतकर आये हों, एक अलग ही ख़ुशी थी सबके चेहरे पर.. उस वक़्त मुझे एहसास हुआ कि वाकिंग स्ट्रीट का नाम लेते ही सबकी आँखों में गुलाब क्यों खिल जाते हैं.. और ठीक उसी वक़्त इस बात का भी एहसास हुआ कि आज सुबह जब एक दूसरे का परिचय हो रहा था तब इतने जल्दी सब क्यों घुल मिल गए थे.. सब जानते थे एक दूसरे के बारे में की सब ने रात कहाँ गुज़ारनी है.. पर कोई किसी को कुछ कहता नहीं है.. आख़िर विश्वास का गहरा रिश्ता जो है हम सब में।

मैं: फिर..

बाबाजी: फिर क्या… दूसरे दिन तो पूरा वाकिंग स्ट्रीट में ही गुज़ारा सब ने.. अगली सुबह निकलना जो था वहाँ से..

मैं: बाबाजी.. दूसरे दिन फिर एलिना…

बाबाजी: नहीं.. अब की बार.. एंजेल (Angel) थी.. पर सर्विस में कोई समझौता नहीं.. फिर अगली सुबह हम सब बैंगकॉक लौट आये.. इंदिरा मार्केट में शॉपिंग की.. फिर एयरपोर्ट..और मुंबई के लिए रवाना।

इतना कहकर बाबाजी ने अपने बैग से टिन का बना हुआ लंबा काला डिब्बा निकाला.. और मेरे हाथ मे थमा कर बोले.. ये तुम्हारे लिए गुरु… जीम बीम व्हिस्की की बोतल थी.. मैं भी मुस्कुराया और वो भी।

मैं: शुक्रिया बाबाजी..! आज का दिन याद रहेगा जीवन भर मुझे.. जैसे याद रहेगी आपको.. आपकी ये यादगार यात्रा.. मज़ा आ गया.. दो घण्टे बीत गए.. पता ही नहीं चला.. चलिए.. अब घर निकलते हैं.. घर पर सब इंतज़ार कर रहे होंगे।

बाबाजी: हाँ.. हाँ.. निकलते हैं.. चलो तुमको भी घर छोड़ते हुए वहीं से निकल जाऊँगा मैं भी.. और बुलेट पर बैठकर हम घर की तरफ निकल पड़े।

तभी बाबाजी ने कहा.. एक बात कहूँ बाबूसाहब..!

मैं: जी ज़रूर.. ज़रूर..

बाबाजी: एलिना और एंजेल ने मुझे एक सीख दी है जो मैं कभी भूल नहीं सकता.. हम लोग यहाँ अपने शहर, अपने गाँव, अपने देश में रहकर.. छोटी-बड़ी नौकरी या व्यवसाय करते हैं.. दिन भर में न जाने कितनी बार झूठ बोलते हैं.. ग्राहकों को हज़ारों बार झूठ बोलकर सामान बेचा है.. सर्विस के नाम पर.. सर्विस का ‘एस’ भी नहीं देते हम लोग.. भले ही वे दोनों एक कॉल गर्ल का काम कर रहीं थीं.. पर अपने काम के प्रति कितनी वफ़ादार थीं.. अपने काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कैसे करना चाहिए.. ये हुनर कोई उनसे सीखे.. मान लो, अगर अपने देश में सब लोग अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें तो शायद देश को “सोने की चिड़िया” बनाने से कोई नहीं रोक सकता.. क्यों सही कहा ना मैंने.. इतना कहते ही बाबाजी ज़ोर से हँस पड़े।

मैं: जी बिल्कुल.. और मुस्कुराते हुए मैंने बोला.. फिर तो इस हुनर को सीखने सबको जीवन में एक बार बैंगकॉक ज़रूर जाना चाहिए.. ताकि देश जल्द से जल्द “सोने की चिड़िया” बन सके.. और दोनों साथ में ज़ोर से हँस पड़े।

फिर मुझे घर छोड़.. बाबाजी अपने घर चल दिये..और मैं ख़यालों में बैंगकॉक..

© प्रशांत सिंह

No Comments
  1. Your comment is awaiting moderation.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *